वैश्विक कॉर्पोरेट कर की न्यूनतम दर के निर्धारण से कम्पनियों के बीच अत्यधिक व न्यूनतम कर की प्रतिस्पर्द्धा समाप्त होगी , वे नवाचार और कुशलता के आधार पर प्रतिस्पर्धा करेंगी । दुनिया भर में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कम्पनियां आसानी से कर भार से बच निकलती हैं । चार महाद्वीपों से पांच अलग - अलग अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वित्त मंत्री बता रहे अ चानक आए प्रौद्योगिकीय परिवर्तन , बड़ी कम्पनियों के बाजार में बढ़ते प्रभुत्व और पूंजी के चलायमान होने के चलते कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आज प्रत्येक राष्ट्र असमानताओं की समस्या का सामना कर रहा है । सदी का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट पहले ही विश्व की अर्थव्यवस्थाओं के लिए चुनौती बना हुआ है , खास तौर पर लोक वित्त के संदर्भ में , वह भी असाधारण रूप से । कुछ देश कोरोना संकट से उबरने लगे हैं , जबकि अब भी कई देश इस महामारी का मुकाबला करने में जुटे हैं । विभिन्न राष्ट्रों के वित्त मंत्रियों की दो प्रमुख चिंताएं हैं , जो उनके देशों की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा साबित हो सकती हैं , भले ही ये अर्थव्यवस्थाएं एक - दूसरे से भिन्न प्रकृति की हैं ...
Here you will get hindi news as well as the news of country and world, and....