कोमोडो ड्रैगन दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली है । इसकी लंबाई तीन मीटर और वजन 180 किलो तक होता है । कोमोडो ड्रैगन की जीभ सांप की जीभ के समान आगे से फटी हुई होती है । इसके नाखून और दांत बहुत पैने और जबड़े बहुत ही मजबूत होते हैं । अपनी लंबी मांसल पूंछ की कोड़े जैसी मार से यह अपने शत्रुओं को घायल कर देती है । इसका शरीर कठोर शल्कों से ढका होता है । कोमोडो ड्रैगन एक प्रकार की गोह है । यह मरे हुए जानवरों का मांस खाती है । मुख्यतः यह उसके छिपकली , कीड़े - मकोड़े , पक्षी , सांप , सिरे हिरण , बकरी , जंगली सूअर आदि दांत का शिकार करती हैं । करीब 500 किलो वजन की भेंस तक को मार सकती है । यह बच्चों , बूढ़ों और बीमार मनुष्यों पर भी हमला कर चुकी है । कोमोडो ड्रैगन एक सफल शिकारी है । इसके लचीले मसूड़ों में 60 से अधिक आरीदार किनारों वाले , मुंह के अंदर की ओर मुड़े हुए तेज धार वाले दांत होते हैं । ये दांत उसके जीवनकाल में पांच बार नए सिरे से उगते हैं । कोमोडो ड्रैगन के दांत शार्क मछली के दांतों के समान होते हैं । माना जाता है कि कोमोडो ड्रैगन के द्वारा जरा - सा काटे जाने पर भी मृत्यु हो जाती है चूंकि यह सड़ा...
Here you will get hindi news as well as the news of country and world, and....