
हम तुम्हे देश और दुनिया के अजब - अनोखे घरों के बारे में बताते रहे है । आज हम तुम्हे वाटर टावर शेप में बने एक अनोखे घर के बारे में बता रहे है । कई विशेषताओं की वजह से यह वाटर टावर हाउस पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है
तुमने अपने घर के आस पास वाटर टावर यानी पानी की विशाल टंकी देखी होगी । इनमें काफी मात्रा में पानी को स्टोर करके आप - पास के घरों में पहुंचाया जाता है । लेकिन तुम्हें यह जानकर अचरज होगा कि यूरोपीय देश बेल्जियम में एक पुराने वाटर टावर में एक घर बना है । इसका नाम ओल्ड वाटर टावर हाउस है । जानो , इस अनोखे , खूबसूरत घर के बारे में । कहां है स्थितः यह अनोखा घर बेल्जियम के स्टीनोककरजेल में स्थित है । यह घर असल में एक पुराना वाटर टावर है , जिसको मॉडिफाई करके घर का रूप दिया गया है । इस घर का नाम ओल्ड वाटर टावर हाउस है । वर्ष 2009 में यह अनोखा घर 2.1 मिलियन डॉलर के खर्च में बनकर तैयार हुआ ।
मुख्य विशेषताएं :
ओल्ड वाटर टावर की ऊंचाई 98.4 फीट है । इसका निर्माण सन् 1938 से 1941 के बीच हुआ । घर बनने से पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की नाजी फौज द्वारा वॉच टावर के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया गया । यह वाटर टावर कई बार बिका और आखिर में पैट्रिक मेट्स ने इसे खरीदा । उन्होंने वाटर टावर की मरम्मत करवाकर इसे अपना घर बना लिया । ओल्ड वाटर टावर की विशेषताओं की बात करें तो टावर हाउस छह मंजिला है । ग्राउंड लेवल से बिल्डिंग में एंट्री होती है । यहां दो कारों की पार्किंग के लिए गैराज बना है । पहली मंजिल
पर टेक्निकल रूम , स्टोरेज रूम बने हैं । दूसरी मंजिल पर गेस्ट रूम और ऑफिस बना है तीसरी मंजिल पर फैमिली बाथरूम बना है यहां पर 15 फीट ऊंचा शावर लगा है । चौथी मंजिल पर घुमावदार बेडरूम बना है । बेडरूम के साथ में बड़ी आकार की खिड़कियां लगी हैं , जिनसे बेड पर बैठकर बाहर का नजारा देख सकते हैं । यहां घुमावदार स्टील की सीढ़ियां बनी हैं , जो पांचवीं मंजिल तक जाती हैं । पांचवीं मंजिल पर लिविंग रूम , किचेन और ड्रॉइंग रूम बने हैं । इसके अलावा यहां रेस्टरूम , लाइब्रेरी , क्लॉक रूम और कैट रूम भी बने हैं । पांचवीं मंजिल से स्टील की सीढ़ियां छठवीं मंजिल यानी छत पर जाती हैं । यहां से खुला आसमान और आस - पास का 360 डिग्री का सुंदर नजारा देखा जा सकता है । छत पर एक आउटडोर शॉवर भी लगा है , ताकि छत पर नहाया जा सके । संरचना : टावर की संरचना भी आकर्षक है । इसकी बाहरी दीवारें लाल ईंटों से बनी हैं । टावर के चारों ओर बड़े आकार के शीशे की खिड़कियां लगी हैं । इन खिड़कियों से टावर के बाहर का नजारा देखा जा सकता है । टावर के अंदर की सजावट की बात करें तो पूरा घर सफेद और काली थीम पर बना है । कई जगह भूरी रंग की लकड़ी का यूज भी हुआ है । ऊपर वाले फ्लोर में कई जगहों पर दीवारें ब्लैकबोर्ड पेंट से कवर हैं , जिन पर चॉक से लिखा और मिटाया जा सकता है । यह वाटर टावर हाउस एयरपोर्ट के पास बना है , लेकिन जहाज की तेज आवाज घर में साउंडप्रूफिंग डिजाइन की वजह से अंदर सुनाई नहीं देती है । *
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please give your suggestions in comments.