सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी । Statue of Liberty

अमेरिका में स्थित प्रसिद्ध इमारतों में सबसे प्रसिद्ध स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की प्रतिमा है । इस ऐतिहासिक प्रतिमा को यूनेस्को साल 1984 में विश्व घरोहरों की सूची में शामिल कर चुका है । पूरी दुनिया से हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट इस विशाल - सुंदर प्रतिमा को देखने आते हैं । 
Statue of Liberty । स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी


ह विशाल प्रतिमा एक महिला की है , जिसने अपने एक हाथ में मशाल और दूसरे में एक किताब पकड़ी है ।

कहां है
यह विशाल प्रतिमा एक महिला की है , जिसने अपने एक हाथ में मशाल और दूसरे में एक किताब पकड़ी है ।
कहां है
स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी , अमेरिका देश के न्यूयॉर्क में हार्बर के पास एक छोटे से टापू पर स्थित है । यह जिस टापू पर बना है , उसे लिबर्टी आइलैंड कहा जाता है । इस प्रतिमा को सन् 1886 में फ्रांस ने अमेरिका को अपनी मित्रता प्रतीक के रूप में भेट किया था । स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का पूरा नाम है लिबर्टी एनलाइटिंग द वर्ल्ड यानी स्वतंत्रता संसार को शिक्षाप्रद - प्रकाशित करती है । 
प्रतिमा की विशेषताएं 
  •  स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को बनने में नौ साल से कुछ ज्यादा का समय लगा था ।
  •  इसकी ऊंचाई करीबन 22 मंजिला इमारत के बराबर है । मूर्ति के आधार से लेकर मशाल के शिखर तक की कुल ऊंचाई 306 फीट है । वहीं , मूर्ति के पैरों से लेकर इसके मशाल वाले हाथ तक की लंबाई 151 फीट 1 इंच है । इस स्टेच्यू का वजन 225 टन है ।   
  •  स्टेच्यू के सिर पर एक ताज है , जिस पर से सात नुकीली कीलें निकली हुई हैं । ये संसार के सात महाद्वीपों को दर्शाती हैं । एक कील की लंबाई 9 फीट और वजन 68 किलो है । ताज पर 25 खिड़कियां भी हैं , जो धरती के रत्नों को दर्शाती हैं । 
  • स्टेच्यू के ताज तक पहुंचने के लिए जमीन से 354 घुमावदार सीढ़ियां बनी हैं । 
  • स्टेच्यू के दाएं हाथ पर एक मशाल है । यह मशाल वर्ष 1876 में सबसे पहले बनकर तैयार हुई थी । लेकिन प्रथम विश्व युद्ध में मशाल क्षतिग्रस्त हो गई , इसको दोबारा ठीक किया गया । फिर पुरानी मशाल को सन् 1984 में ताबें की मशाल से बदला गया जिस पर 24 किलो सोने की परत चढ़ी है । 
  • स्टेच्यू के बाएं हाथ में एक किताब है , जो 23 फीट 7 इंच लंबी और 13 फीट 7 इंच चौड़ी है । किताब पर JULY IV MDCCLXXVI ( रोमन में 4 July , 1776 ) लिखा हुआ है , जो अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस है । + स्टेच्यू का बुनियादी ढांचा लोहे का है , जबकि बाहर से 2 पैनी ( अमेरिकन सिक्के ) जितना मोटा हिस्सा तांबे से बना है । शुरुआत में स्टेच्यू भूरे रंग का था , लेकिन 30 साल बाद रासायनिक प्रक्रिया के कारण इसका रंग हरा हो गया ।  
  • स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी मूर्ति को रोमन देवी ( लिबर्टस ) से प्रेरणा लेकर बनाया गया है । क्योंकि उन्हें स्वतंत्रता की देवी माना जाता है , जबकि मूर्तिकार ने इसका चेहरा अपनी मां के जैसा बनाया है । 
  • स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को बनाने में 5 लाख डॉलर खर्च हुए थे ।   
  •  देश - विदेश से हर साल तीस लाख ज्यादा लोग स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को देखने आते हैं 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसे हुआ जीन्स का जन्म । How jeans were invented

 जीन्स पैंट फैशन की प्रतीक मानी जाती है । कई मनमोहक रंगों में उपलब्ध जीन्स को हर आयु वर्ग के स्त्री - पुरुष बड़े उत्साह से स्टाइलिश दिखने के लिए पहनते हैं । लेकिन जीन्स का पहनावा मूल रूप से मेहनतकशों और कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों और नाविकों से संबंध रखता है । औद्योगीकरण के बाद यूरोप में कामगारों और नाविकों के लिए ऐसे परिधानों की जरूरत महसूस की गई , जो मजबूत हों और देर से फटें । सोलहवीं सदी में यूरोप ने भारतीय मोटा सूती कपड़ा मंगाना शुरू किया । जिसे डुंगारी कहा जाता था । बाद में इसे नील के रंग में रंग कर मुंबई के डोंगारी किले पास बेचा गया था । नाविकों ने इसे अपने अनुकूल पाया और इससे बनी पतलूनें पहनने लगे । कंधे से लेकर पाजामे तक का यह परिधान डंगरी कहलाता है । लगभग ऐसा ही परिधान कार्गो सूट होता है । जिसे नाविक और वायुसेवाओं के कर्मचारी पहनते हैं । डंगरी के कपड़े और जीन्स में फर्क यह होता है कि जहां डंगरी में धागा रंगीन होता है । वहीं , जीन्स को तैयार करने के बाद रंगा जाता है । आमतौर पर जीन्स नीले , काले और ग्रे शेड्स में होती हैं । इन्हें जिस नील से रंगा जाता था ।  वह भ...

बस्तर की संस्कृति परम्परा से समझने की आवश्यकता । Need to understand the culture tradition of Basta

छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर अत्यंत सुरम्य और वनों से ढका हुआ क्षेत्र हैं । वातावरण भी शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक है । छत्तीसगढ़ के अन्दर जब भी बस्तर की चर्चा होती है उसके साथ ही अलग प्रकार की छवि मानस पटल पर उभकर आती है । वनों से अच्छादित धरती ऊंचे - ऊंचे पहाड़ों की चोटियां और साल , सागौन के पेड़ दिखाई देते हैं । जिधर जाएंगे छोटी बड़ी नदी - नालों की कलकल की ध्वनि सुनाई देती है । जिसके कारण मन आकर्षित हुए बिना नहीं रहती है । यहां निवास करने वाले जनजाति समाज के बन्धु अत्यंत सरल , सज्जन और सत्कार करने वाले सहृदय हैं । इनके स्वस्थ एवं श्रेष्ठ परंपरा तथा.धार्मिक केंद्र भी अनोखा है ।          गांव में गुड़ीघर जहां पर ग्राम के देवता का स्थान होता है । गांव में निवासरत सभी वहां कोई भी नई फसल अथवा वनोपज को देवता को समर्पित करके ही उपयोग करते हैं । चाहे महुआ , डोरी , चार , ईमली , साल के बीज आदि वनोपज तथा कृषि का भी धान मड़िया , कोदों -कुटकी , सावा , उड़द इन सभी अनाज को भी समर्पित किए बिना उपयोग में नहीं लाते । यहां के बुजुर्ग - सियान लोग भोजन के थाली से भी अपने देवता...

स्विट्जरलैंड में जमीन में गाड़े जा रहे हैं दो हजार अंडरवियर ⎸Marcel von dey Heiden

मिट्टी से अंडरवियरको निकालने के बाद उसके प्राकृतिक रेशों के मिट्टी में मिलने का विश्लेषण डिजिटल तौर पर होगा , अंडरवियर में ज्यादाछेद होंगे तो इसका मतलब हुआ मिट्टी स्वस्थ है  मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के लिए वैज्ञानिक तरह तरह के प्रयोग करते हैं.कभी मिट्टी को प्रयोगशाला में जांचा जाता है तो कभी खेत में . अब स्विट्जरलैंड में एक प्रयोग के तहत दोहजार अंडरवियर मिट्टी में गाड़ेजा रहे हैं . स्विट्जरलैंड में खेत और बाग मालिक मिट्टी की गुणवत्ता के अध्ययन के लिए दो हजार सफेद अंडरवियर गाड़ रहे हैं . देश की अनुसंधान संस्थान एग्रोस्कोप स्वैच्छिक अध्ययन में शामिल लोगों को दो जोड़े सफेद अंडरवियर मिट्टी में दफनाने के लिए भेज रही है . बाद में इन अंडरवियरोंकीजांचकीजाएगी , यह देखने के लिए कि छोटे जीवों द्वारा कपड़ा कितना नष्ट हुआ . छोटे जीवों द्वारा कपड़ा कितना नष्टहुआ , इसकी होगी जांच इस प्रोजेक्ट के  मार्सेल फॉन डेय हेइडन प्रमुख कहते हैं , यह मिट्टी की गुणवत्ता का एक संकेतक है . इकोलॉजिस्ट हेइडन बताते हैं कि इस तरह का प्रयोग कनाडा में किया जा चुका है लेकिन इस स्तर पर नहीं हुआ . यह पहले से ही ...