सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बस्तर की संस्कृति परम्परा से समझने की आवश्यकता । Need to understand the culture tradition of Basta

Need to understand the culture tradition of Bastar । बस्तर की संस्कृति परम्परा से समझने की आवश्यकता
छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर अत्यंत सुरम्य और वनों से ढका हुआ क्षेत्र हैं । वातावरण भी शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक है । छत्तीसगढ़ के अन्दर जब भी बस्तर की चर्चा होती है उसके साथ ही अलग प्रकार की छवि मानस पटल पर उभकर आती है । वनों से अच्छादित धरती ऊंचे - ऊंचे पहाड़ों की चोटियां और साल , सागौन के पेड़ दिखाई देते हैं । जिधर जाएंगे छोटी बड़ी नदी - नालों की कलकल की ध्वनि सुनाई देती है । जिसके कारण मन आकर्षित हुए बिना नहीं रहती है । यहां निवास करने वाले जनजाति समाज के बन्धु अत्यंत सरल , सज्जन और सत्कार करने वाले सहृदय हैं । इनके स्वस्थ एवं श्रेष्ठ परंपरा तथा.धार्मिक केंद्र भी अनोखा है । 


        गांव में गुड़ीघर जहां पर ग्राम के देवता का स्थान होता है । गांव में निवासरत सभी वहां कोई भी नई फसल अथवा वनोपज को देवता को समर्पित करके ही उपयोग करते हैं । चाहे महुआ , डोरी , चार , ईमली , साल के बीज आदि वनोपज तथा कृषि का भी धान मड़िया , कोदों -कुटकी , सावा , उड़द इन सभी अनाज को भी समर्पित किए बिना उपयोग में नहीं लाते । यहां के बुजुर्ग - सियान लोग भोजन के थाली से भी अपने देवता को अर्पित करते हैं । बस्तर के जनजाति कृषक चापड़ाचटनी , मड़िया , पेज पीकर परिश्रम कर कमाते हैं । गांव में निंदा - चारी , चुगली से दूर अत्यंत आत्मीयता से और सहकारिता से एक - दूसरे का साथ देकर जीवन - यापन करते हैं । इनके आय का एक बड़ा भाग वनों से प्राप्त होता है यह भी कहा जा सकता है कि इनके जीवन का आधार वन है । 

       वर्तमान में बस्तर को देखने से एक बात स्पष्ट दिखाई देती है कि यहां के सरल , सज्जन , भोला - भाला जनजाति समाज की प्रसन्नता , आनंद , मस्ती कही खो गई । इनके प्रिय संगी - साथी जंगल है , जिस पर किसकी कुदृष्टि पड़ी है कि वनों का अन्दर - अन्दर सफाया होते जा रहा है । जनजाति वनों की रक्षा की बात करें आघाज कौन सुने ? आवाज दबकर रह जाती हैं । इनके गांव की कुलदेवी माता शीतला , क्षेत्र की कुलदेवी माता दंतेश्वरी के आराधना में भी व्यवधान आने लगी है । परलकोट क्षेत्र प्रतापपुर में जो शहीद गेंदसिंह का गांव है , वहां पिछले दो वर्षों से माता दंतेश्वरी की पालकी यात्रा तथा एक प्राचीन कार्यक्रम महिषासूर मर्दन विघ्न डाला जा रहा है । अभी - अभी कोयलीबेड़ा क्षेत्र में ग्राम मदलेगांव में देवपूजा के समय उपस्थित 40 गांव के 500 जनजातियों के सामने उस 40 गांव के गायता ( जनजाति देव पुजारी ) गस्सूराम उसेंडी की हत्या क्यों कर दी जाती है , हत्यारे इस हत्या से क्या संदेश देना चाहते हैं ? क्या उद्देश्य जनजाति - आदिवासी समाज में दहशत फैलाना है ? क्या जनजाति समाज का सामाजिक धार्मिक नेतृत्व को समाप्त करना है ? क्या इनकी मंशा है कि जनजाति समाज विकास के नए अवसरों को न छुए ? क्या आदिवासी समाज के आवाज को दबाना चाहते है ? वास्तव में हर चिन्तनशील व्यक्ति के मन को यह बात कचोटती हैं । जनजाति समाज की संस्कृति ही उनकी विशेषता है , परंपरा उनकी ताकत है , श्रद्धा केंद्र , गुड़ीघर , सरना , देवरास , देवालय आदि उनके मन की शक्ति है , उनका मनोबल है , जो किसी भी परिस्थिति से उबरने में सहायक है । इसलिए जनजाति समाज के संस्कृति , रीति , परंपरा , श्रद्धा केंद्रों का बिना छेड़छाड़ व परिवर्तन किए संरक्षण करना चाहिए । यह दायित्व केवल आदिवासी समाज का ही नहीं अपितु संपूर्ण समाज के साथ सरकार का भी है । समाज के बुद्धजीवी वर्ग का विशेष दायित्व है , बस्तर को उसकी संस्कृति व परंपराओं की दृष्टि से समझने की आवश्यकता हैं , नहीं तो बस्तर अपनी विशेषता खोता जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसे हुआ जीन्स का जन्म । How jeans were invented

 जीन्स पैंट फैशन की प्रतीक मानी जाती है । कई मनमोहक रंगों में उपलब्ध जीन्स को हर आयु वर्ग के स्त्री - पुरुष बड़े उत्साह से स्टाइलिश दिखने के लिए पहनते हैं । लेकिन जीन्स का पहनावा मूल रूप से मेहनतकशों और कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों और नाविकों से संबंध रखता है । औद्योगीकरण के बाद यूरोप में कामगारों और नाविकों के लिए ऐसे परिधानों की जरूरत महसूस की गई , जो मजबूत हों और देर से फटें । सोलहवीं सदी में यूरोप ने भारतीय मोटा सूती कपड़ा मंगाना शुरू किया । जिसे डुंगारी कहा जाता था । बाद में इसे नील के रंग में रंग कर मुंबई के डोंगारी किले पास बेचा गया था । नाविकों ने इसे अपने अनुकूल पाया और इससे बनी पतलूनें पहनने लगे । कंधे से लेकर पाजामे तक का यह परिधान डंगरी कहलाता है । लगभग ऐसा ही परिधान कार्गो सूट होता है । जिसे नाविक और वायुसेवाओं के कर्मचारी पहनते हैं । डंगरी के कपड़े और जीन्स में फर्क यह होता है कि जहां डंगरी में धागा रंगीन होता है । वहीं , जीन्स को तैयार करने के बाद रंगा जाता है । आमतौर पर जीन्स नीले , काले और ग्रे शेड्स में होती हैं । इन्हें जिस नील से रंगा जाता था ।  वह भ...

स्विट्जरलैंड में जमीन में गाड़े जा रहे हैं दो हजार अंडरवियर ⎸Marcel von dey Heiden

मिट्टी से अंडरवियरको निकालने के बाद उसके प्राकृतिक रेशों के मिट्टी में मिलने का विश्लेषण डिजिटल तौर पर होगा , अंडरवियर में ज्यादाछेद होंगे तो इसका मतलब हुआ मिट्टी स्वस्थ है  मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के लिए वैज्ञानिक तरह तरह के प्रयोग करते हैं.कभी मिट्टी को प्रयोगशाला में जांचा जाता है तो कभी खेत में . अब स्विट्जरलैंड में एक प्रयोग के तहत दोहजार अंडरवियर मिट्टी में गाड़ेजा रहे हैं . स्विट्जरलैंड में खेत और बाग मालिक मिट्टी की गुणवत्ता के अध्ययन के लिए दो हजार सफेद अंडरवियर गाड़ रहे हैं . देश की अनुसंधान संस्थान एग्रोस्कोप स्वैच्छिक अध्ययन में शामिल लोगों को दो जोड़े सफेद अंडरवियर मिट्टी में दफनाने के लिए भेज रही है . बाद में इन अंडरवियरोंकीजांचकीजाएगी , यह देखने के लिए कि छोटे जीवों द्वारा कपड़ा कितना नष्ट हुआ . छोटे जीवों द्वारा कपड़ा कितना नष्टहुआ , इसकी होगी जांच इस प्रोजेक्ट के  मार्सेल फॉन डेय हेइडन प्रमुख कहते हैं , यह मिट्टी की गुणवत्ता का एक संकेतक है . इकोलॉजिस्ट हेइडन बताते हैं कि इस तरह का प्रयोग कनाडा में किया जा चुका है लेकिन इस स्तर पर नहीं हुआ . यह पहले से ही ...