सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्विट्जरलैंड में जमीन में गाड़े जा रहे हैं दो हजार अंडरवियर ⎸Marcel von dey Heiden


Marcel von dey Heiden  ⎸स्विट्जरलैंड में जमीन में गाड़े जा रहे हैं दो हजार अंडरवियर ⎸

मिट्टी से अंडरवियरको निकालने के बाद उसके प्राकृतिक रेशों के मिट्टी में मिलने का विश्लेषण डिजिटल तौर पर होगा , अंडरवियर में ज्यादाछेद होंगे तो इसका मतलब हुआ मिट्टी स्वस्थ है 

मिट्टी की गुणवत्ता जांचने के लिए वैज्ञानिक तरह तरह के प्रयोग करते हैं.कभी मिट्टी को प्रयोगशाला में जांचा जाता है तो कभी खेत में . अब स्विट्जरलैंड में एक प्रयोग के तहत दोहजार अंडरवियर मिट्टी में गाड़ेजा रहे हैं . स्विट्जरलैंड में खेत और बाग मालिक मिट्टी की गुणवत्ता के अध्ययन के लिए दो हजार सफेद अंडरवियर गाड़ रहे हैं . देश की अनुसंधान संस्थान एग्रोस्कोप स्वैच्छिक अध्ययन में शामिल लोगों को दो जोड़े सफेद अंडरवियर मिट्टी में दफनाने के लिए भेज रही है . बाद में इन अंडरवियरोंकीजांचकीजाएगी , यह देखने के लिए कि छोटे जीवों द्वारा कपड़ा कितना नष्ट हुआ .

छोटे जीवों द्वारा कपड़ा कितना नष्टहुआ , इसकी होगी जांच

इस प्रोजेक्ट के मार्सेल फॉन डेय हेइडन प्रमुख कहते हैं , यह मिट्टी की गुणवत्ता का एक संकेतक है . इकोलॉजिस्ट हेइडन बताते हैं कि इस तरह का प्रयोग कनाडा में किया जा चुका है लेकिन इस स्तर पर नहीं हुआ . यह पहले से ही मालूम है कि टी बैग्स को दफनाकर मिट्टी के स्वास्थ्य का पता लगाया जा सकता है . एग्रोस्कोप के इस प्रयोग में शामिल होने वाले किसान और बागमालिकटीबैग्स को मिट्टी में गाड़ेंगे ताकि उनकी तुलना की जा सके . अंडरवियर वाले प्रयोग की विश्वसनीयता का परीक्षण करने के लिए वे बाद में मिट्टी के सैंपल भी अपने साथ ले जा सकेंगे 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ऐसे हुआ जीन्स का जन्म । How jeans were invented

 जीन्स पैंट फैशन की प्रतीक मानी जाती है । कई मनमोहक रंगों में उपलब्ध जीन्स को हर आयु वर्ग के स्त्री - पुरुष बड़े उत्साह से स्टाइलिश दिखने के लिए पहनते हैं । लेकिन जीन्स का पहनावा मूल रूप से मेहनतकशों और कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों और नाविकों से संबंध रखता है । औद्योगीकरण के बाद यूरोप में कामगारों और नाविकों के लिए ऐसे परिधानों की जरूरत महसूस की गई , जो मजबूत हों और देर से फटें । सोलहवीं सदी में यूरोप ने भारतीय मोटा सूती कपड़ा मंगाना शुरू किया । जिसे डुंगारी कहा जाता था । बाद में इसे नील के रंग में रंग कर मुंबई के डोंगारी किले पास बेचा गया था । नाविकों ने इसे अपने अनुकूल पाया और इससे बनी पतलूनें पहनने लगे । कंधे से लेकर पाजामे तक का यह परिधान डंगरी कहलाता है । लगभग ऐसा ही परिधान कार्गो सूट होता है । जिसे नाविक और वायुसेवाओं के कर्मचारी पहनते हैं । डंगरी के कपड़े और जीन्स में फर्क यह होता है कि जहां डंगरी में धागा रंगीन होता है । वहीं , जीन्स को तैयार करने के बाद रंगा जाता है । आमतौर पर जीन्स नीले , काले और ग्रे शेड्स में होती हैं । इन्हें जिस नील से रंगा जाता था ।  वह भ...

बस्तर की संस्कृति परम्परा से समझने की आवश्यकता । Need to understand the culture tradition of Basta

छत्तीसगढ़ के दक्षिण में स्थित बस्तर अत्यंत सुरम्य और वनों से ढका हुआ क्षेत्र हैं । वातावरण भी शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक है । छत्तीसगढ़ के अन्दर जब भी बस्तर की चर्चा होती है उसके साथ ही अलग प्रकार की छवि मानस पटल पर उभकर आती है । वनों से अच्छादित धरती ऊंचे - ऊंचे पहाड़ों की चोटियां और साल , सागौन के पेड़ दिखाई देते हैं । जिधर जाएंगे छोटी बड़ी नदी - नालों की कलकल की ध्वनि सुनाई देती है । जिसके कारण मन आकर्षित हुए बिना नहीं रहती है । यहां निवास करने वाले जनजाति समाज के बन्धु अत्यंत सरल , सज्जन और सत्कार करने वाले सहृदय हैं । इनके स्वस्थ एवं श्रेष्ठ परंपरा तथा.धार्मिक केंद्र भी अनोखा है ।          गांव में गुड़ीघर जहां पर ग्राम के देवता का स्थान होता है । गांव में निवासरत सभी वहां कोई भी नई फसल अथवा वनोपज को देवता को समर्पित करके ही उपयोग करते हैं । चाहे महुआ , डोरी , चार , ईमली , साल के बीज आदि वनोपज तथा कृषि का भी धान मड़िया , कोदों -कुटकी , सावा , उड़द इन सभी अनाज को भी समर्पित किए बिना उपयोग में नहीं लाते । यहां के बुजुर्ग - सियान लोग भोजन के थाली से भी अपने देवता...